फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में विद्युत नगर में 58वीं हरियाणा स्टेट सीनियर एंड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप को शुरू

विद्युत नगर में 58वीं हरियाणा स्टेट सीनियर एंड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप शुक्रवार को शुरु हुई। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में अलग अलग आयु वर्ग के हिसाब से मैच खेले जाएंग। पहले दिन क्वालीफाइंग मैच खेले गए।दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के महाप्रबंधक अशोक गर्ग ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हिसार बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 200 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे हैं। एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. कमल शर्मा, महासचिव विरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाण के अलग अलग जिलों के खिलाड़ी पहुंच गए है। पंजीकरण की प्रक्रिया के बाद अब उनके क्वालीफाइंग मैच खेले जा रहे हैं। इसके बाद प्री क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल, फाइनल मैच खेले जाएंगे। विजेताओं को 10 अगस्त को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें