फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: स्टंट वीडियो वायरल होने के बाद जिंदल टावर पर सुरक्षा हाई अलर्ट, नए नियम लागू

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 29 Jan 2026 04:21 PM IST

जिंदल टॉवर पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अब टॉवर के टॉप फ्लोर पर जाने वाले पर्यटकों को केवल मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी। बैग, खाने-पीने का सामान या अन्य वस्तुएं ऊपर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। बैग और सामान नीचे तैनात सुरक्षाकर्मियों के पास जमा कराए जा रहे हैं। इसके अलावा लिफ्ट और टॉवर के टॉप फ्लोर पर भी तैनात सुरक्षा गार्ड लगातार निगरानी रख रहे हैं। हिसार स्थित ओपी जिंदल ज्ञान केंद्र परिसर में बना जिंदल टॉवर करीब 282 फीट ऊंचा है और यह शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। टॉवर प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। इसके आसपास पहले से ही पांच सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। बुधवार को अमर उजाला टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें