चंडीगढ़ में हरियाणा मंत्रीमंडल की बैठक हुई। बैठक में किसानों, कच्चे कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों को लेकर सरकार ने कई फैसले लिए हैं। हरियाणा की नायब सिंह सैनी की सरकार ने किसानों को बोनस देने की घोषणा की है। हरियाणा के किसानों को प्रति एकड़ भूमि के हिसाब से 2000 रुपये का बोनस दिया जाएगा। यह बोनस की राशि चालू खरीफ की फसल पर किसानों को मिलेगा। एक एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को बोनस के 2000 रुपये मिलेंगे।