फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में दो महिलाओं को 25 लाख की चरस सहित किया काबू

टोहाना पुलिस और चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस ने शहर में सर्च अभियान के तहत दो महिलाओं को लाखों रुपए की चरस सहित काबू किया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के कब्जे से 17 किलो 600ग्राम चरस बरामद की है जिनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान चरणजीत कौर और हरपाल कौर के तौर पर हुई है। डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह और चौकी इंचार्ज पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बाबा बूटा बस्ती में सर्च अभियान चला रही थी तभी सूचना मिली कि उक्त महिलाएं घर में नशा बेचने का काम करती है। पुलिस ने महिला के घर जांच की तो चरस बरामद हुई जिसकी कीमत करीबन 25 लाख रुपए बताई गई है। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाएं घर में ग्राहक बुलाकर नशा बेचने का काम करती है, महिलाओं से पूछताछ की जाएगी कि वे नशा कहा से लेकर आई थी। डीएसपी ने बताया कि दोनों को न्यायलय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।डीएसपी ने बताया कि महिला हरपाल कौर के पति जोगिंदर पर 22 केस दर्ज है जबकि इसके बेटे कुलदीप पर 13 केस दर्ज है दोनों जेल में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें