शहर पुलिस ने हेरोइन तस्करी के एक मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान किला मोहल्ला निवासी राज तथा सिकंदर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायिक प्रक्रिया के तहत शीघ्र ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि क्राइम गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहा है और आज भी वह नशा बेचने की नीयत से बाहर निकला है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम किला मोहल्ला, टोहाना पहुंची, तो सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया और नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6.43 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।