महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे के बाद शुक्रवार को फतेहाबाद में ट्रैफिक पुलिस सख्त नजर आई। शुक्रवार सुबह शहर के मिनी बाईपास पर ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर हेतराम के नेतृत्व में स्कूल बसों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। टीम ने फतेहाबाद के भटू रोड स्थित सीमा संस्कार स्कूल में जाकर स्कूल बसों के दस्तावेज जांचे, हालांकि जांच के दौरान दस्तावेज पूरे मिले।