फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में तीन दिन पहले हुई चोरी की वारदात सुलझाई, दो आरोपी गिरफ्तार

नवीन दलाल Updated Sat, 31 May 2025 02:02 PM IST

फतेहाबाद शहर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बंटी उर्फ सुखा निवासी वार्ड नंबर 3, अशोक नगर, हाल निवासी बरसीन हिमांशु उर्फ चंपू निवासी अशोक नगर, हाल निवासी राजपूत जीरा लेमन वाली गली, डीएसपी रोड के तौर पर हुई है। थाना शहर प्रभारी ओम प्रकाश ने जानकारी दी कि 26/27 मई 2025 की रात रामपुरा मोहल्ला, डीएसपी रोड फतेहाबाद निवासी श्री सुरेन्द्र कुमार के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर एक आटा ड्रम से 45,000 की नकदी, अलमारी से 65,000 की नकदी एवं लगभग सवा तोला सोना चोरी कर लिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार मामलाे का खुलासा किया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने फतेहाबाद क्षेत्र में और 5 अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू की है, ताकि उनसे चोरी की गई नकदी व सोने-चांदी के आभूषणों की बरामदगी की जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें