वीरवार सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश से आमजन को गर्मी से राहत मिली है। इस बारिश का बच्चो, बड़े बुजुर्गों सहित सभी ने आनंद लिया और बारिश में भी अपने गंतव्य की ओर जाते हुए नजर आए। बारिश कम होने के चलते क्षेत्र में कही जलभराव की समस्या नहीं हुई अन्यथा शहर के मुख्य रास्ते हमेशा बारिश ने जलमग्न हो जाते है।