फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने की मेरे घर की सुरक्षा, आप भी बाहर जाने से सूचना थाने में जरूर दे : वर्मा

स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि टोहानावासी अपने क्षेत्र से बाहर जाने से पहले पुलिस को सूचना दे ताकि पुलिस आपके घर की सुरक्षा कर सके। फतेहाबाद पुलिस द्वारा यह सुविधा दी जा रही कि यदि आप किसी कार्य हेतु बाहर जा रहे है तो पुलिस प्रशासन आपके घर की सुरक्षा करेगा। उन्होंने बताया कि वे जिलाध्यक्ष होने के चलते एसपी फतेहाबाद सिद्धांत जैन की बैठक में गए थे, जहां उन्होंने इस सुविधा बारे जानकारी दी थी, जब वे परिवारिक कार्यक्रम से बाहर गए थे तब शहर थाना में सूचना दी जिसके बाद पुलिस की टीम ने उनके घर के पास विशेष गश्त की जिसके बाद सुबह के समय एक पुलिस गाड़ी उनके घर के बाहर खड़ी मिली। जिसके चलते वे इससे खुश है। उन्होंने बताया कि वे खुद सीसीटीवी कैमरे से भी चेक कर रहे थे लेकिन पुलिस उनके घर मुस्तैदी से तैनात रही। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र से बाहर जाते समय अपनी दुकान और मकान बारे पुलिस को सूचित जरूर करे। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शहर का कोई भी व्यक्ति इस सुविधा का लाभ लेने के लिए बाहर जाने से पहले स्थानीय पुलिस को सूचित जरूर करे ताकि पुलिस आपके घर की सुरक्षा कर सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें