खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने एएफएसओ निर्मल कांता और इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह गिल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न हिस्सों में निरीक्षण के दौरान टोहाना रोड सहित शहर के प्रमुख होटलों, ढाबों, डेयरियों और फास्ट फूड की रेहड़ियों पर छापा मारा गया टीम को देखते ही कई दुकानदार और संचालक मौके से खिसकने की कोशिश करने लगे। इस विशेष अभियान के दौरान 4 डेयरियों, 4 फास्ट फूड रेहड़ियों और 4 होटलों से कुल 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। विभाग के इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह गिल ने बताया की हमे लगातार अवैध उपयोग की शिकायतें मिल रही थीं। इस कालाबाजारी के कारण ही आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल एक दिन के लिए नहीं है। आने वाले दिनों में भी चेकिंग जारी रहेगी। विभाग ने जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं कालाबाजारी दिखे, तो तुरंत सूचित करें। इस कार्रवाई के बाद से शहर के होटल संचालकों और अवैध रूप से सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।