फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के रतिया में खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने किया गैस एजेंसियों का निरीक्षण

गैस मिलने में हो रही दिक्कतों के चलते गैस उपभोक्ताओं द्वारा वीरवार सुबह जाम लगाने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने दोपहर को गैस एजेंसी का निरीक्षण किया और उनके रिकॉर्ड और गैस स्टॉक की जांच पड़ताल की निरीक्षण करने आए। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कुशल बुरा, इंस्पेक्टर यादवेंद्र सिंह गिल ने गैस एजेंसी के निरीक्षण के दौरान गैस सिलेंडर लेने आए गैस उपभोक्ताओं से उन्हें आ रही समस्याओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की और गैस एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए की अगर गैस सिलेंडर वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी संचालक सरकार के निर्देशानुसार ईमानदारी से गैस सिलेंडर की सप्लाई करें। डीएफएससी कुशल बुरा ने बताया कि यह एक सामान्य रूटीन चेकिंग है, जिसके तहत एजेंसियों में किसी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुबह उपभोक्ताओं द्वारा लगाए गए जाम के मामले को भी गंभीरता से लिया गया है और जहां भी कमी पाई जाएगी, वहां नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें