नहरी विभाग के ठेकेदार द्वारा भाखड़ा नहर के किनारो को पक्का करने काम में अनियमितता बरती जाने के चलते लोगों में रोष बना हुआ है जिसके चलते सरकार व प्रशासन से जांच के आगामी कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी अनुसार नहरी विभाग के ठेकेदार दलाल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा नहर के दोनों तरफ के किनारों को पक्का किया जा रहा है लेकिन घास व मिट्टी के ऊपर बाजरी और सीमेंट के मिश्रण को डाला जा रहा है जिसकी पकड़ कमजोर होगी। किसान नेता जग्गी महल ने बताया कि नहरी विभाग के ठेकेदार द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए मिट्टी व हरी घास के ऊपर ही मिश्रण डाला जा रहा है, जिससे यह नहर कमजोर बनेगी इस ठेकेदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। नहरी विभाग के कार्यकारी अभियंता श्याम ढींगड़ा ने बताया कि दलाल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा यह कार्य किया जा रहा है जिसकी निगरानी के लिए जेई की नियुक्ति कर दी है। ठेकेदार द्वारा जो अनियमितता बरती जा रही है इसलिए उक्त कार्य को रिजेक्ट करके दोबारा से बनवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त ठेकेदार की पेमेंट को होल्ड पर रख दिया है, पूरी गुणवत्ता से निर्माण होने के बाद ही पेमेंट की जाएगी।