हिसार में करतार मैमोरियल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल जसवीर सिंह की उनके ही स्कूल के छात्रों द्वारा निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में बुधवार को क्षेत्र के को सभी निजी स्कूलों को बंद रखते हुए स्कूल के अध्यापकों ने काली पट्टी बांधकर इस घटनाक्रम के विरोध में रोष प्रदर्शन किया।प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रामी गोस्वामी ने कहा कि इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया इस घटना के पश्चात पूरे प्रदेश में ही सरकार से स्कूल सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की जा रही है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि बुधवार को क्षेत्र के सभी स्कूल बंद रखकर अध्यापक ने स्कूल गेट के बाहर काली पट्टी बांधकर इस घटनाक्रम को लेकर रोष प्रदर्शन किया है। जिससे पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने के साथ-साथ स्कूलों में शिक्षकों की सुरक्षा भी बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहां की निजी स्कूलों का यह कदम पीड़ित परिवार को समर्थन करने तथा दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग करने को लेकर है।