फतेहाबाद पुलिस द्वारा प्रत्येक रविवार को श्रमदान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाने, पुलिस चौकियाँ तथा क्राइम इकाइयों में सफ़ाई, रंग-रोगन, सौंदर्यकरण एवं मरम्मत कार्यों को निरंतर रूप से अंजाम दिया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत फतेहाबाद पुलिस न केवल स्वयं श्रमदान कर रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि स्वच्छता और अनुशासन केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं होने चाहिए।ये हमारे व्यवहार और सोच का भी अभिन्न हिस्सा होने चाहिए। जब हम स्वयं श्रम करते हैं, तो समाज में भी एक सकारात्मक संदेश जाता है। पुलिस का यह अभिनव प्रयास, पुलिस एवं जनसामान्य के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है।