शहर के प्रमुख कड़ेल तिराहे पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चेक पोस्ट की स्थापना की गई है, जो सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा। शनिवार को टोहाना डीएसपी उमेद सिंह व जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने सोमवार को चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जल्द ही यहां जिला पुलिस कप्तान द्वारा इस चेक पोस्ट का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए चेक पोस्ट का निर्माण कराया गया है। कड़ेल तिराहा हरियाणा पंजाब के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाले तीन प्रमुख मार्गों के बीच स्थित है। यहां से दिन रात बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से यहां चेक पोस्ट बनाने की अति आवश्यकता थी। इस चेक पोस्ट के शुरू होने से लोगों को फायदा मिलेगा।