फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: शीतला माता मेले में अनुभवी स्वास्थ्य मित्र ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

अनुभवी स्वास्थ्य मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ओर से शीतला माता मेले पर फ्री चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रदेश अध्यक्ष अजायब सिंह की देखरेख में तथा जिला जींद प्रधान सुरेश मालिक और नरवाना प्रधान की अध्यक्षता में लगाया गया। शिविर में 232 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। प्रदेश अध्यक्ष अजायब सिंह ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा जहां भी कोई धार्मिक कार्यक्रम या सामाजिक आयोजन होता है, वहां उनकी टीम सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि मानवता और समाज भलाई के किसी भी कार्य में ट्रस्ट के सदस्य बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस अवसर पर पीएचसी धमतान के इंचार्ज डॉ. पंकज, सब इंस्पेक्टर सूरजभान नैन, जिला फतेहाबाद उपप्रधान महावीर, प्रदेश प्रेस प्रवक्ता रघुबीर जांगड़ा, रतिया प्रधान भारत सिंह, टोहाना सिटी प्रधान बलवान सैनी, जाखल प्रधान डॉ. विनोद, डॉ. कृष्ण कुमार, वीरेंद्र कालवन, कृष्ण नैन, रिशपाल, राज मेहरा, अमरजीत दरोदी, प्रभु प्रसन्न, रामकुमार, राहुल सिंगावल, रवि, रामकेश, नवदीप, संदीप, राजेंद्र, गुरबचन धीमान और सुबे सिंह नेपेवाला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें