अपूर्वा फाउंडेशन में निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कृति डेंटल केयर से एमडीएस डॉ. कृति बंसल की टीम ने सेंटर के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिव्यांग बच्चों के निःशुल्क दंत जांच की। इस शिविर में टोहाना रत्न डॉ. शिव सचदेवा, शंकर लाल , दविन्द्र बंसल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेयडिकल टीम में डॉ. कृति बंसल , बीडीएस डॉ. रितिका, स्टाफ हरदीप सिंह, कशिश तथा हरकीरत सिंह ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर के दौरान लगभग 30 बच्चों के दांतों की जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां, टूथब्रश, टूथपेस्ट और पेंसिल भी वितरित की गईं। इस दौरान डॉ. कृति बंसल ने बच्चों को दांतों की स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। कृति के अनुसार इस पहल का उद्देश्य बच्चों में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना रहा। अपूर्वा फाउंडेशन के स्टाफ ने डॉ कृति बंसल को स्मृति चिन्ह दिया गया।