फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में 53 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी काबू, सप्लायर भी गिरफ्तार

एएनसी स्टाफ फतेहाबाद की टीम ने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 53 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने असल सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एएनसी फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि टीम शहर फतेहाबाद, धांगड़, बडोपल और खाराखेड़ी से होते हुए भट्टू रोड बस स्टैंड, खाराखेड़ी के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हिसार की ओर से आ रहे एक युवक ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़ने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान लखन निवासी गांव काबरेल, जिला हिसार के रूप में हुई। कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी तथा उसकी मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई, जिसमें उसकी जींस की जेब से एक पारदर्शी पाउच में 53 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन को नियमानुसार सील कर कब्जे में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी लखन ने स्वीकार किया कि वह यह हेरोइन सतनाम उर्फ सोनू निवासी पीरांवाली, हाल सेक्टर-33 हिसार से लेकर आया था। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आरोपी लखन से पूछताछ के दौरान उसकी शिनाख्त पर असल सप्लायर सतनाम उर्फ सोनू सनिवासी पीरांवाली, जिला हिसार को भी पुलिस टीम ने काबू कर लिया है। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभियोग की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें