फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में ऑनलाइन बुकिंग नहीं, एजेंसियों पर भीड़, इंडक्शन की बढ़ी डिमांड

ईरान-अमेरिका-ईजरायल युद्व का असर आमजन और कारोबारियों पर पड़ रहा है। कर्मिशियल सिलिंडर की सप्लाई पिछले पांच दिनों से बंद है। इसके चलते रेस्टोरेंट-होटल संचालक परेशान है। घरेलु गैस सिलिंडर की मोबाइल पर बुकिंग न होने के चलते लोग बुकिंग के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे है। शुक्रवार को भी एजेंसियों पर बुकिंग करवाने के लिए मारामारी के हालात रहे। वहीं बाजार में इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ गई है। चूल्हे जहां पर पहले दुकानों पर सप्ताह में एक से दो बिक रहे थे, वहीं अब एक दिन में 10 से 12 बिक रहे है। हालात ये है कि कई दुकानों पर चूल्हे खत्म हो चुके है और दुकानदारों को भी कंपनियों से नहीं मिल रहे है। दुकानदारों की माने तो चूल्हों के रेट में 250 से 300 रुपये तक की वृद्वि हुई है। पहले जहां 2100 रुपये तक का इंडक्शन बिक रहा था वहीं अब 2300 से 2400 रुपये में बिक रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें