फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में नगर परिषद सफाई कर्मचारी नेता बोले- अगर प्रशासन करता है बल का प्रयोग, उसके लिए भी तैयार है कर्मचारी

नगर परिषद कार्यालय में आज नगर परिषद की सफाई कर्मचारियों की मीटिंग हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि अगर प्रशासन बल का प्रयोग करके कचरे का उत्थान करता है तो कर्मचारी भी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ प्रधान रमेश तुषामड ने प्रेस वार्ता की और कहा कि सरकार के द्वारा हरियाणा के कई जिलों में पुलिस बल का प्रयोग करके कचरे का उठान किया गया है लेकिन कर्मचारियों से दबाने वाला नहीं है कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि कल हुई मीटिंग में उनके विभाग के मंत्री ही नहीं पहुंचे और केवल आश्वासन से कर्मचारी हड़ताल खत्म नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यह प्रचार किया जा रहा है कि कर्मचारियों की कई मांगे मान ली गई है। लेकिन यह है प्रचार पेपर याद है एक भी मांग को लेकर सरकार ने कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर प्रशासन अपनी मनमर्जी करता है, तो कर्मचारी भी पीछे नहीं हटेंगे कर्मचारियों के साथ उनके परिवार भी संघर्ष में उनके साथ है। उन्होने कहा कि 13 मई को सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुए समझौते में 22 मांगों में से 17 मांगों को सरकार द्वारा स्वीकार किया जा चुका था। इन मांगों के क्रियान्वयन के लिए पत्र जारी किए जाने थे, लेकिन सरकार द्वारा आज तक उन पर आवश्यक आदेश जारी नहीं किए गए। अब उन्हीं मांगों को दोबारा “सैद्धांतिक सहमति” बताकर कर्मचारियों एवं प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें