फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में शनिवार को प्रदर्शन करेंगे मनरेगा मजदूर, बैठक में लिया फैसला

नवीन दलाल Updated Thu, 14 Aug 2025 01:14 PM IST

शहर के रतिया रोड स्थित बीडीपीओ कार्यालय में मनरेगा मजदूरों की बैठक प्रधान सतवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 अगस्त को सुबह दस बजे शहर के हिसार रोड स्थित शहीद मदनलाल ढींगड़ा पार्क में एकत्रित होंगे। पार्क से प्रदर्शन करते हुए कैंची चौक, वाल्मीकि चौक बस स्टैंड रोड होते हुए एसडीएम कार्यालय में जमा होंगे। प्रधान ने कहा कि उनकी मुख्य मांग में सड़क, शमशान भूमि, स्कूल, खेल के मैदान, पंचायत घरो, खेतो के कच्चे पक्के रास्ते व नहरी खाल, गांव की फिरनी, सरकारी हस्पताल व कॉलेज, सभी चौपाले, ग्राम सचिवालय, नहरी विभाग व अन्य सरकारी एवं पंचायत भूमि आदि का जंगलो की सफाई का कार्य जो सरकार द्वारा बन्द किया गया हैं और मनरेगा मजदूरो को 100 दिन के काम की गारन्टी दी गई है, लेकिन कार्य बंद होने से मनरेगा मजदूरो का रोजगार प्रभावित हो रहा हैं। और जंगलो व स्कूलो व कच्चे पक्के रास्तो की सफाई ना होने से सांप, नेवला जहरीले जानलेवा का प्रकोप पढने से ग्रामीण व्यक्तियों व स्कूल के बच्चो को काटने का भय बना रहता हैं जो कि ग्रामीण एरिया की बाहरी पक्की सड़को पर दोनो साईडों में ज्यादा घास व झाड़िया होने से सड़को का रास्ता बन्द हो जाता है जिससे वाहनों से दर्घटना होने का कारण बढ जाता हैं जो कि उक्त जहरीले जानवरो के काटने से मौते भी हो जाती हैं। मनरेगा में गरीब मजदूरो को काम मिलता हैं जिससे गरीब लोग अपना परिवार का पालन पोषण करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें