फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में शहीद मदनलाल ढींगरा पार्क के सामने लगाया जांच शिविर

पंजाबी अरोड़ा खत्री समाज समिति की और से शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क के मुख्य द्वार पर उनके शहीदी दिवस पर चौथा विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस दौरान अंकुश लैब द्वारा सभी मरीजों के लैब टेस्ट भी निशुल्क किए गए। शिविर में चिकित्सक डॉ सुनील सेठी, डॉ मनदीप ग्रोवर व डॉ अशोक तनेजा ने मुख्य रूप से अपनी सेवाएं प्रदान की। सभी चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें खान-पान तथा अन्य स्वास्थ्य टिप्स बारे जागरूक किया। डॉ सुनील सेठी ने कहा कि स्वस्थ तन मन में ही परमात्मा का वास होता है इसलिए मनुष्य को सबसे पहले अपने अच्छे स्वास्थ्य की और विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा इस कैंप में मुफ्त में ही शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच की गई है। इस अवसर पर उन्होंने पौधा रोपण भी किया। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इस दौरान समिति प्रधान डॉ अशोक तनेजा ने श्रमदान देने, दवाइयां उपलब्ध करवाने तथा वितरण में सहयोग देने पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रविंद्र मेहता, अनीता मेहता, कन्हैया लाल अरोड़ा, विपिन मेहता, रिंकू ग्रोवर, अंकुश कुमार सहित अन्य गणमान्य भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें