फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में लंबे समय की मांग हुई पूरी, लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया सड़क निर्माण कार्य

बलियाला हेड से दमकोरा पुल तक सड़क निर्माण कार्य को लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है। इस निर्माण कार्य के शुरू होने से राहगीरों को लाभ मिलेगा क्योंकि सड़क में गड्ढे अधिक होने से इनमें बारिश का पानी जमा हो जाता था जिससे ये गड्ढे दिखाई नहीं देते थे और हादसे होने का भय बना रहता था। लोकनिर्माण विभाग द्वारा अब इस कार्य को शुरू करने से आमजन में खुशी का माहौल है। शहर वासी अधिवक्ता आदित्य भटनागर, प्रदीप धीमान सहित कई लोगों ने मुख्यमंत्री, लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को अलग अलग माध्यम से सूचित करके समस्या का हल करने की मांग की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें