जिला कोर्ट परिसर में वकीलों का धरना पांचवे दिन भी जारी है। पार्किंग गेट पर वकील पिछले पांच दिन से धरने पर है और वर्क सस्पेंड है। मामले को सुलझाने के लिए वीरवार को सेशन जज, एसपी और बार एसोसिएशन पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को दोबारा बैठक रखी गई है। इस बैठक में मामले के सुलझने के आसार है। बता दें कि सोमवार को डीएसपी रीडर से पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद से बार एसोसिएशन धरने पर है। रतिया और टोहाना में भी वर्क सस्पेंड रखा गया है।