फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में जोनल प्रशासक और मार्केटिंग बोर्ड की टीम ने तीन मिलों पर जुर्माना लगाया

शहर में अनेक मिलों में धान की सीधी ट्राली ले जाने के मामले में सरकार व प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है जिसके तहत मार्केटिंग बोर्ड के जोनल अधिकारी सुरेंद बैनीवाल व सचिव संदीप गर्ग की अलग अलग टीमों द्वारा लगातार जुर्माना किया जा रहा है। जोनल एडमिनिस्ट्रेटर की टीम ने शहर के सिंबल रोड स्थित शिव शंकर राइस मिल में गेहूं के स्टॉक की जांच की अनियमितता मिलने पर लगभग 30 हजार का जुर्माना किया जबकि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित चंडी राइस मिल पर करीबन एक लाख का जुर्माना लगाया है। वहीं, मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग की टीम ने शहर के सिंबल रोड स्थित राजेंद्रा राइस मिल पर तीस हजार का जुर्माना लगाने की बात कही है। सचिव संदीप गर्ग ने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड की टीम ने शिव शंकर राइस मिले में गेहूं के स्टॉक की जांच के कमी मिलने पर तीस हजार रुपए जुर्माना जबकि चंडी राइस मिल में एक लाख रुपए का जुर्माना, वही कुछ दिन पहले सिंबल रोड स्थित राजेंद्रा राइस मिल को तीस हजार का जुर्माना लगाया हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें