फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु रविदास का संदेश समानता और मानवता का संदेश: सुभाष बराला

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘गुरु रविदास सामाजिक समरसता संकल्प अभियान’ के तहत गांव पिरथला में रविवार को कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने गुरु रविदास जी को नमन करते हुए कहा कि उनका संदेश किसी एक समाज का नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए है। सांसद बराला ने कहा कि गुरु रविदास जी ने जीवन भर जात-पात, छुआछूत और ऊंच-नीच का विरोध किया और समरस समाज का मार्ग दिखाया। उनका ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती को भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। 20 फरवरी 2027 को राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा। इससे पहले सभी संगठनात्मक जिलों में कलश यात्राओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए उनके विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। बराला ने कहा कि इस अभियान को पार्टी कार्यकर्ता मंडल और बूथ स्तर तक ले जा रहे हैं। हरियाणा सरकार करीब 124 करोड़ रुपये की लागत से गुरु रविदास स्मारक एवं भव्य धाम का निर्माण करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। इस मौके पर सरपंच रामकुमार, मंडल अध्यक्ष विनोद टीब्बी, डॉ. मदन, राजेश, सतबीर सिंह, टिंकू शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें