हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार टोहाना की अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। हालांकि, पहले दिन कोई भी किसान गेहूं लेकर मंडी नहीं पहुंचा। प्रशासन ने खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं। मार्केट कमेटी के सचिव संदीप गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के निर्देशानुसार 13 प्रतिशत नमी वाले गेहूं की खरीद की जाएगी, जिसके लिए 2,425 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में बिजली, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।