फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पुलिस के पहरे में फिर उठा कचरा, कर्मचारियों ने जेसीबी का शीशा तोड़ा

Naveen Updated Tue, 25 Aug 2026 09:31 AM IST

शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सोमवार देर रात को प्रशासन ने एक बार फिर पुलिस के पहरे में कचरा उठाने का अभियान चलाया। नगर परिषद की टीम ने शहर में आठ स्थानों से कचरा उठवाया। अभियान के दौरान करीब 150 पुलिसकर्मी तैनात रहे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद कुछ सफाई कर्मचारियों ने अभियान का विरोध किया। विरोध के दौरान कर्मचारियों ने पथराव कर जेसीबी मशीन का शीशा तोड़ दिया। इसके अलावा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायरों की हवा निकाल दी गई। इससे मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतपाल रोज, डीएसपी,शहर थाना पुलिस, नगर परिषद कर्मचारी मौजूद रहे। नगर परिषद की टीम ने पुलिस सुरक्षा के बीच कचरा उठाने का काम जारी रखा। शहर में कई दिनों से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। प्रशासन का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए कचरा उठान का अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं, सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में कचरा उठाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें