स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पुलिस लाइन में फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। उपायुक्त मनदीप कौर ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा परेड का निरीक्षण किया। 15 अगस्त के दिन आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा मुख्यातिथि होंगे। इस दिन वे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल में विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।