पुलिस विभाग ने आज भी एचटेट परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षार्थियों के लिए विशेष प्रयास किए। बरसात के मौसम में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए फतेहाबाद पुलिस ने बस स्टैंड से स्पेशल बस सेवा का प्रबंध किया। इस विशेष बस सेवा के तहत, सैकड़ों परीक्षार्थियों को बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाया गया। इस पहल से यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी परीक्षार्थी समय पर परीक्षा में सम्मिलित हो सके और किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि जन-साधारण की मदद करना और उन्हें हर हाल में सुरक्षा और सुविधा मुहैया कराना भी है।