फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: चलती रोडवेज बस का अगला टायर फटा, 50 यात्रियों की जान पर बनी

फतेहाबाद। चलती रोडवेज बस का अगला टायर अचानक फटने से सोमवार सुबह करीब 50 यात्रियों की जान पर बन आई। गांव मानावाली के पास तेज धमाके के साथ टायर फटने से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस असंतुलित होने की आशंका के बीच चालक राकेश ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन पर नियंत्रण पाया और उसे सुरक्षित रोक लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हरियाणा रोडवेज की बस सोमवार सुबह भट्टूकलां से फतेहाबाद की ओर आ रही थी। सुबह करीब सवा नौ बजे बस गांव मानावाली के पास पहुंची तो अचानक उसका अगला टायर फट गया। तेज आवाज सुनकर यात्री घबरा गए। कुछ देर के लिए बस में चीख-पुकार जैसी स्थिति बन गई। चालक ने स्थिति को संभालते हुए बस को रोक दिया। बस पलटने का भी था खतरा चालक राकेश ने बताया कि बस चलते समय अचानक अगला टायर फट गया था। उस समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बस का संतुलन बिगड़ने पर गंभीर हादसा हो सकता था। ऐसे में बस को नियंत्रित कर रोकना चुनौतीपूर्ण था। हालांकि, समय रहते बस रुकने से यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। नियमित जांच की जरूरत फिर आई सामने घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। हादसे के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों का कहना है कि इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के टायरों की स्थिति और नियमित तकनीकी जांच के महत्व को सामने ला दिया है। चलते वाहन में टायर फटने जैसी घटना गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। -

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें