राजनगर इलाके में एक मकान में देर रात्रि आग लगने से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। जिसके बाद सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन परिजनों के अनुसार किसी ने उनका फोन नहीं उठाया तो पड़ोसियों ने मिलकर आग पर काबू पाया है। महिला सोनू ने बताया कि रात्रि करीबन 12 बजे मकान में अचानक आग की लपटे उठने लगी तो सबसे पहले दमकल विभाग को फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया बार बार फोन काटते रहें। महिला ने बताया यह आग एसी के लिए स्टेबलाइजर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। महिला ने बताया कि घर में रखा बेड, गद्दे, लकड़ी का सामान जलकर राख हो गया। महिला ने बताया उसका पति मजदूरी का कार्य करता है और आग लगने से करीबन ढाई लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया है। सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए।