टोहाना के गांव जमालपुर शेखा में चार दिन पहले सड़क पर सैर करने के लिए निकले दो युवकों को कार द्वारा कुचलने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने रोड जाम की। इस मामले में एक युवक ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि दूसरे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा था। मगर अब दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया है। इसी से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह फतेहाबाद टोहाना रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।