संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर पक्का मोर्चा स्थल पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर घासी राम नैन ने शिरकत की। बैठक के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार को दोपहर के समय राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इस ज्ञापन के माध्यम से नई कृषि व्यापार नीति का विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कृषि व्यापार नीति लाई जा रही है जिसके तहत अनाज मंडियों को खत्म किया जा रहा है। किसान सरकार की नीतियों का खुलकर विरोध करेंगे, लेकिन ज्यादती को सहन नहीं करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर घासी राम नैन ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश पर 8 फरवरी व 9 फरवरी को देश भर के सांसदों को ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें सत्ता पक्ष व विपक्ष के सांसद शामिल है सभी को मांगपत्र भी देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि व्यापार नीति को लेकर कहा है कि सरकार ने अब गेंद को राज्यों के पाले में डाल दिया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी कहते थे कि प्रदेश में 24 फसलों पर एमएसपी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नई कृषि व्यापार नीति को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की रूप रेखा तैयार की जा रही है।