फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: किसानों ने नायब तहसीलदार के कार्यालय में दिया धरना

नायब तहसीलदार की कार्यप्रणाली के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से तहसील कार्यालय में धरना दे रहे किसानों में उसे समय आक्रोश पैदा हो गया, जब उन्हें पता लगा कि तहसीलदार अपनी सीट पर बैठकर रजिस्ट्री कर रहे है। आक्रोश स्वरूप किसानों ने धरने से नारेबाजी करते हुए तहसीलदार के कार्यालय के समक्ष पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे गुस्साए किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख नायब तहसीलदार अपनी सीट से खिसक गए। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाति और उसका तबादला नहीं किया जाता तब तक वह नायब तहसीलदार को काम नहीं करने देंगे। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजविंदर सिंह चहल व प्रदेश प्रवक्ता राम जाट ने आरोप लगाया कि रतिया का नायब तहसीलदार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है और आम जनता के किसी भी कार्य को बिना रिश्वत के नहीं करता और वह किसानों तथा सीनियर सिटीजन के साथ दुर्व्यवहार भी करते है। किसान नेता राम जाट ने कहा कि हमें सूचना मिल रही है कि नायब तहसीलदार तहसील के बाहर किसी अन्य स्थान पर रजिस्ट्री कर रहा है जो की गैर कानूनी है। अगर नायब तहसीलदार सरकारी कार्यालय से बाहर रजिस्ट्री करते पकड़े गए तो कार्रवाई करवाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें