फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: ईओ के कहने पर कचरा उठान गाड़ियां निकालने पर विवाद, हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 04 May 2026 02:51 PM IST

फतेहाबाद शहर के खैराती खेड़ा रोड पर बनाए गए सेंटर से डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ियों के बाहर निकालने के प्रयास पर विवाद हो गया। सूचना मिलने पर नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आगे बैठ गए। गाड़ियां बाहर निकालने लगे तो कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि एजेंसी अधिकारी ईओ के दबाव में गाड़ियां बाहर निकाल रहे है, जिसे नहीं निकालने देंगे। विवाद बढ़ता देख डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ियां वापस सेंटर में ही खड़ी कर दी गई। चौथे दिन भी शहर में डोर टू डोर कचरा उठान नहीं हुआ। हालात ये है कि लोग अब खुद घरों से सेकेंडरी प्वाइंट पर कचरा फैंक रहे है। पांच शहरों में 600 टन कचरा जमा हो गया है। रोजाना 150 टन कचरा निकलता है। हालात ये है कि फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना और जाखल में कचरे का उठान नहीं हो रहा है। फतेहाबाद शहर से रोजाना 40 टन कचरा निकलता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें