फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट टीचर्स को पक्का करने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

टोहाना। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ ने राज्य प्रधान पूनम कुमारी बिढाई खेड़ा की अध्यक्षता में टोहाना के विधायक सरदार परमवीर सिंह को मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि 21 वर्षों से अध्यापन कर रहे गेस्ट टीचर्स को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पक्का करने का निर्णय दिया है, जिसकी राज्य सरकार अवमानना कर रही है। संघ ने मांग की कि सरकार कोर्ट के फैसले को लागू कर नियमितीकरण नीति के तहत अतिथि अध्यापकों को नियमित करे, ताकि लंबे समय से चली आ रही असुरक्षा दूर हो सके। गौरतलब है कि इस मांग को लेकर संघ पिछले 23 जून से कुरुक्षेत्र में 127 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा है। चार बड़ी जनसभाएं हो चुकी हैं और अध्यापक चंडीगढ़ तक पैदल न्याय यात्रा भी कर चुके हैं। मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से पांच बार बैठक भी बेनतीजा रही। विधायक परमवीर सिंह ने कहा कि वह विधानसभा में दो बार यह मुद्दा उठा चुके हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। यह रोजी-रोटी से जुड़ा मामला है, सरकार को बिना देरी लागू करना चाहिए। इस मौके पर कृष्ण नैन, शामिन्द्र सिंह, विनोद सिल्ला सहित कई अध्यापक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें