नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना देने और हाउस बैठक में प्रस्ताव देने बाद भी विकास कार्य शुरू न होने पर पार्षद अधिकारियों से जवाब मांगने के लिए पहुंचे। लेकिन नगर परिषद कार्यालय में अधिकारी नहीं मिले और जिला नगर आयुक्त अनुराग ढालिया से मिलने के लिए पहुंचे। पार्षदों ने डीएमसी को समस्याएं बताते हुए कहा कि न तो एस्टीमेट बने हैं और न ही अधिकारी मिलते हैं। 15 दिनों का अल्टीमेटम खत्म होने बाद भी पार्षदों के काम नहीं हो रहे हैं। जिला नगर आयुक्त ढालिया ने कहा कि अधिकारी ट्रेनिंग पर गए हुए हैं और अगले सप्ताह बैठक बुलाई जाएगी। पार्षदों और अधिकारियों के बीच बैठक के बाद काम शुरू हो जाएगा।