फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में 25 फीट गहरे रेलवे के कुएं में फंसे कोबरा को सुरक्षित बचाया गया

टोहाना के रेलवे रोड पर स्थित प्लेटी के पास रेलवे के रिचार्ज बोर कुएं में फंसे कोबरा सांप को सहारा रेस्क्यू टीम ने सफलतापूर्वक बचा लिया। यह सांप कई महीनों से 25 फीट गहरे कुएं में फंसा हुआ था और बाहर निकलने में असमर्थ था। रेलवे प्लेटी पर काम कर रहे मजदूरों ने सांप को कुएं में फंसा देखा और तुरंत नवजोत ढिल्लों को सूचना दी। इसके बाद सहारा रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम के एक सदस्य ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से कुएं में उतरकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम के सदस्य नवजोत ढिल्लों ने बताया कि कुएं में खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे सांप की जान को खतरा था। समय रहते रेस्क्यू नहीं किया जाता, तो वह भूख से मर सकता था। रेस्क्यू के बाद कोबरा सांप को एक सुरक्षित प्राकृतिक स्थान पर छोड़ दिया गया, जहां वह अपने स्वाभाविक वातावरण में जीवित रह सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें