फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में गौ तस्करी का प्रयास नाकाम, पिकअप से दो बैल व एक गाय बरामद

गौ रक्षा दल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चंडीगढ़ रोड पर गौ तस्करी का प्रयास विफल हो गया। सोमवार समय के समय चंडीगढ़ रोड पर लगाए गए नाके के दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया, गौ रक्षा दल के सहयोगी से पिकअप चालक को काबू किया है। जांच के दौरान पिकअप से दो बैल और एक गाय बरामद हुई। आरोपी इन्हें झज्जर ले जा रहा था। गौ रक्षा दल के गौरव गोयल ने बताया कि टीम के सदस्य किसी काम से जा रहे थे तो, वही पुलिस के द्वारा नाका लगाया गया था। आरोपी पंजाब के बरनाला से पशुओं को लेकर आया था जिसे झज्जर ले जाने की बात कह रहा है उसके मोबाइल पर लोकेशन भी आई हुई है। चंडीगढ़ रोड चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश जांगड़ा ने बताया कि गौ रक्षा दल की टीम ने उक्त पिकअप को काबू करने के बाद पुलिस के हवाले किया है। आरोपी चालक के खिलाफ हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम, 2015 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पिकअप को कब्जे में लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह पशुओं को कहां से लाया और झज्जर में किसे सौंपने वाला था। उसके मोबाइल में झज्जर की लोकेशन आई हुई है, अभी गौवंश को सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस इंचार्ज जांगड़ा ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी। गौ रक्षा दल ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें