आयुष्मान भारत योजना के तहत जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार से अस्पताल में सिजेरियन डिलिवरी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी शुरू होंगे। फिलहाल स्थिति ये है कि 23 जनवरी को अस्पताल प्रशासन ने ऑपरेशन थियेटर में मरम्मत कार्य के चलते सिजेरियन केस बंद कर दिए थे। सिजेरियन डिलिवरी को भी अग्रोहा मेडिकल रेफर किया जा रहा था। नार्मल डिलिवरी अस्पताल में हो रही है लेकिन सिजेरियन को अग्रोहा रेफर किया जा रहा है। हालांकि विभाग सात दिन के लिए शुरू करेगा, सर्जिकल कैंप के बाद दोबारा से लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार काम शुरू करेंगे।