फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में नकली पिस्तौल दिखाकर लूटपाट के आरोपियों को किया गिरफ्तार

फतेहाबाद पुलिस ने नेशनल हाईवे बाईपास पर नकली पिस्तौल दिखाकर दो युवकों से लूटपाट करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों की पहचान प्रमोद उर्फ प्रमोदी निवासी आजाद नगर फतेहाबाद व अजय उर्फ अजिया निवासी खान मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 720 रुपये की नकदी, वारदात में प्रयोग किए गए मोटरसाइकिल और एक खिलौना नुमा पिस्तौल को बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि पुलिस ने 4 दिसम्बर को अनिल निवासी तोशाम की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने दोस्त अजमेर निवासी जिला भिवानी के साथ तोशाम से सिरसा एक शादी में जा रहे थे, जैसे ही वह फतेहाबाद में हिसार-सिरसा बाईपास पर सैनी ढाणी के पास पेशाब करने के लिए रूके तो इसी दौरान दो युवकमोटरसाइकिल पर वहां आ गए। इन युवकों ने उन पर पिस्तौल तान दी और उनसे एक हजार रुपये छीनकर मौके से फरार हो गए। इस मामले में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में जांच अधिकारी एसआई राजेन्द्र कुमार ने सुराग जुटाते हुए दोनों युवकों को हांसपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें