फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: गांव लठेरा में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या , पत्नी सहित ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Mar 2026 04:36 PM IST

रतिया क्षेत्र के गांव लठेरा में एक 28 वर्षीय युवक सुखबाज ने अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर सल्फास खाकर आत्महत्या ली मामले में सदर पुलिस ने मृतक युवक की बहन की शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी, सास ,ससुर और मामा ससुर सहित 4 लोगो के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव को नागरिक हॉस्पिटल के मोर्चरी हाउस में रखवाया लेकिन इस दौरान मृत्यु युवक की बहन व अन्य परिजनों ने मृतक के ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज करने व उन्हें गिरफ्तार करने तक पोस्टमार्टम न करवाने की बात कही हालांकि मामले के जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने मामला दर्ज कर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया लेकिन परिजन गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम ने करवाने की मांग पर अड़े रहे पुलिस को दी शिकायत में मृतक युवक की बहन सुखपाल कौर ने बताया कि उनकी गांव लठेरा में 11 एकड़ जमीन है तथा करीब 25 वर्ष पूर्व उसके उनके माता-पिता का देहांत हो गया था इसके बाद पंजाब के बोहा निवासी ननिहाल में ही रहते थे व कुछ बड़े होने के बाद गांव लठेरा आकर जमीन की देखभाल दोनों भाई बहन मिलकर करने लगे इस दौरान 2020 में करीब साढ़े पांच वर्ष पहले उसकी शादी फतेहाबाद निवासी रमन कौर के साथ हुई थी सुखपाल कौर ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोगों की उनकी जमीन पर नजर थी जिसके चलते शादी के 2 साल के बीच में ही उसकी भाभी और ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी ढाई एकड़ जमीन को बिकवा दिया व करीब 2 साल पूर्व उसकी भाभी रमन रमनदीप कौर,ससुर भूपेंद्र,सास मंजीत कौर ,मामा ससुर जगजीत सिंह उर्फ बिट्टू ने उसके घर आकर उसकी कनपटी पर पिस्तौल रखकर उसे डरा- धमकाकर उनकी बाकी बची साढ़े 8 एकड़ जमीन भी उसकी भाभी रमनदीप के नाम करवा ली मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि उसके बाद से उसकी भाभी के अत्याचार उन पर बढ़ गए जिसके चलते वह अपने भाई को छोड़कर अपनी बुआ पास सिरसा चली गई लेकिन उसकी भाभी अक्सर उसके भाई सुखबाज़ के साथ मार पिटाई करती थी जिसको लेकर हमने पहले भी पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई बहन सुखपाल कौर ने बताया कि करीब दो महीने पहले पत्नी रमदीप कौर झगड़ा कर अपने मायके फतेहाबाद चली गई थी। इसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग भी युवक को लगातार परेशान कर रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से काफी तनाव में था। सुखपाल कौर ने बताया कि उसकी भाभी बच्चा नही चाहती थी जिसके कारण ही अभी तक दोनों के कोई संतान नहीं थी

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें