फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में हरा चारा लेकर लौट रही महिला को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

टोहाना के रतिया रोड पर हरा चारा लेकर वापस लौट रही महिला को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरी ,महिला को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।जिसके बाद घटना की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान प्रीति देवी के तौर पर हुई है, जिसके दो बच्चे है। मृतका का पति जूतों की दुकान में नौकरी करता है। महिला के परिजन जरनैल सिंह ने बताया कि उसकी भाभी रोजाना की तरह हरा चारा लेकर आ रही थी और ट्रैक्टर चालक फोन कान पर लगाए हुए थे जिसने टक्कर मार दी और महिला सड़क पर जा गिरी। इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला के पति मेजर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी पैदल हरा चारा लेकर आ रही थी, तभी ट्रैक्टर वाले ने टक्कर मारी और वह से भाग गया। अब उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें