शहर के नहर कॉलोनी में रविवार सुबह सत्संग में जा रही है एक महिला से बदमाशों ने सोने की बालियां और हाथ के कंगन और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर सीआईए टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। महिला सीमा रानी के बेटे वेदप्रकाश ने बताया कि उसकी मां सुबह सत्संग में जा रही थी। गीता धर्मशाला के पास कार में आए युवकों ने धक्का दिया और कार के अंदर ले गए। इसके बाद युवक सोने की बालियां और हाथ में डाले कड़े उतार कर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।