फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर

देर रात्रि शहर के चंडीगढ़ रोड पर एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे सड़क पर भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने जांच शुरूर कर दी है। कार सवार मौके से चले गए जिसके बाद यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए प्रशाशन ने कार को साइड में करवाया ताकि आमजन को परेशानी न आए। बाइक सवार राकेश ने बताया कि वह अपना काम निपटाने के बाद जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चालक ने आरोप लगाया कि कार में चार युवक सवार थे जो नशे की हालत में थे। उन्होंने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी जिसने उनकी बाइक को टक्कर मारी है, वे प्रशाशन से कार सवार के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते है। डायल 112 से पुलिस कर्मी राम मेहर ने बताया कि चंडीगढ़ रोड पर सड़क हादसे की सूचना पर मौके पर आए थे, मौके पर आकर देखा तो कार चालक ने बाइक को टक्कर मारी हुई थी लेकिन कार में कोई नहीं मिला है। बाइक चालकों के बयान पर कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें