शहर के रेलवे रॉड स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में मेडिकल जांच कैंप का आयोजन किया गया जिसमें मरीजों की शुगर की जांच फ्री करने के बाद दवाइयां वितरित की गईं। कैंप में डॉ शिव सचदेवा ने मरीजों की जांच के बाद परहेज भी बताए। इस दौरान जानकारी देते हुए कृष्ण गिल ने बताया कि यह मेडिकल कैंप सत प्रकाश शर्मा ने अपने पिता की याद में लगाया जिसका 57 लोगो ने लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि कैंप में बीपी और शुगर की जांच की गई जिसके बाद डॉ सचदेवा ने जरूरी टिप्स भी दिए।