फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बच्चों को गुरुघर से जोड़ें अभिभावक : जत्थेदार दादूवाल

Wed, 25 Dec 2024 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जगजीवनपुरा स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में साध संगत को संबो​धित करते बलजीत सिंह दादूवाल।
विज्ञापन
फतेहाबाद। अपने बच्चों को गुरु घर से जोड़ने का काम करें। उन्हें सिख इतिहास के बारे में बताएं ताकि वह भी गुरु गोबिंद सिंह की संतानों की तरह से निडर बनें और धर्म मार्ग कभी न छोड़ें।
विज्ञापन

यह बात जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कही। वह जगजीवनपुरा स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की शहादत को समर्पित सफर-ए-शहादत समागम को संबोधित कर रहे थे। सुखचैन सिंह रागी ढाडी जत्थे ने ढाडी वारों और स्थानीय भाई देवेंद्र सिंह रागी जत्थे ने शबद कीर्तन के माध्यम से साहिबजादों की शहादत के बारे में बताया। उन्होंने सिख इतिहास भी बताया।
दादूवाल ने कहा कि जिस तरह गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों ने कहा था कि सिर जावे या जावे साढ़ा सिखी सिद्धक ना जावे। इसी तरह हमारे बच्चे भी अपने देश और धर्म के लिए अपने आपको कुर्बान करने वाले बनें ताकि जरूरत पड़ने पर वह मजलूमों की सहायता कर सकें। हमें सभी धर्मों के धर्म स्थलों का सम्मान करना है, लेकिन अपने धर्म से विमुख नहीं होना है क्योंकि आजकल कुछ धर्मगुरु हमारे लोगों को प्रलोभन देकर अपने धर्म के साथ जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत सिंह सचदेवा, अवतार सिंह मोंगा, स्वर्ण सिंह रतिया, जगदीश शर्मा, हरमिंदर सिंह ग्रोवर, गुरदीप बग्गा, एसएस थिंद, मोहरी राम ग्रोवर, मोहन लाल नारंग आदि मौजूद रहे।
कमेटी के चुनाव 19 को

मीडियाकर्मियों से बातचीत में जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि पहले हरियाणा के गुरुद्वारों का प्रबंधन पंजाब की शिरोमणि कमेटी के पास था, लेकिन अब हरियाणा की अलग कमेटी बन गई है, जिसके तहत गुरुघरों में आयोजन करवाए जा रहे हैं। कमेटी के चुनाव 19 जनवरी 2025 को करवाए जाएंगे, जिसमें फतेहाबाद जिले के चार वार्ड हैं। महेंद्र सिंह वधवा ने बताया कि केंद्र सरकार 26 दिसंबर को साहिबजादों की शहीदी को समर्पित वीर बाल दिवस के रूप में मना रही है। गुरुद्वारा सिंह सभा में भी 26 दिसंबर की शाम और 31 दिसंबर की रात को भी दीवान सजाया जाएगा।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें