हरियाणा के फतेहाबाद शहर में चोरी और स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार देर रात को चोरों ने चार मरला कॉलोनी में हेयर सैलून और कम्प्यूटर की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से नकदी चुराकर ले गए। मामले के मुताबिक दुकानदार विशाल ने बताया कि उसकी हेयर आर्ट के नाम से सैलून है और साथ ही प्राइम कम्प्यूटर के नाम से दुकान है। मंगलवार देर रात को करीब एक बजे चोर दोनों दुकानों में घुसा और नकदी चुराकर ले गया।