फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलराज हत्याकांड: प्रदर्शनकारियों का तोड़फोड़ का वीडियो आया सामने, पुलिस ने संदिग्ध इलाको में की नाकेबंदी

हरियाणा के फतेहाबाद शहर के काठमंडी निवासी बलराज उर्फ गोली हत्याकांड के बाद सोमवार को दूसरे दिन भी पुलिस अलर्ट रही। पुलिस की अलग अलग टीम कबीर बस्ती, बाल्मीकि चौक और मातूराम कॉलोनी में तैनात की गई है। यहां पर नाकेबंदी करके आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि शरारती तत्व यहां पर विवाद कर सकते हैं। वहीं रविवार शाम को आरके कॉलोनी में कुछ युवकों द्वारा मकान में की गई तोडफ़ोड़ का वीडियो सामने आया है। 15 से 20 युवकों ने आरके कॉलोनी निवासी गुलशन जग्गा के घर में घुसकर तोड़फोड़ की थी। वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक घर में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। युवक चौबारे तक जाकर तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। युवकों ने आंगन में खड़े बुलेट बाइक को आग लगा दी थी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें